Close-up front View of aloo samosa in a plate.

आलू समोसा – aloo samosa

हैलो दोस्तों, आज हम आलू समोसा (aloo samosa) रेसिपी बनाने जा रहे है! ये समोसा भारत का एक प्रसिद्ध या लोकप्रिय स्ट्रीट फूड में से एक हैं जिसमे उसकी बाहरी कुरकुरी परत मैदे से बनी होती है और अंदर आलू तथा मटर और मसालों के मिश्रण भरकर या स्टफिंग करके डीप फ्राई किया जाता है। जिनको आप अपने अनुसार ज्यादा या कम तीखा बना सकते है.

आमतौर पर सभी उम्र के लोगों का एक पसंदीदा नाश्ता है अगर शाम की चाय के साथ समोसा और साथ में अगर पुदीने या इमली की चटनी मिल जाए तो खाने का मजा दोगुना हो जाता है.

तो चलिए इस बार आप भी स्वादिस्ट नाश्ता आलू समोसा रेसिपी/पोस्ट बनाकर अपने परिवार वालों को खिलाकर उन्हें इंप्रेस करें.आप इस रेसिपी को ध्यान से पढ़े तभी आप एकदम लाजबाब आलू समोसा घर पर बना पाएंगे| हमें अपने सुझाव/राय या रेसिपी से जुड़े कोई भी सवाल है तो कमेंट बॉक्स में लिखें व पूछ सकते है.

नोट: आप अपने अनुसार समोसे के मिश्रण में आलू के साथ मटर के अलावा पनीर भी डाल सकते हैं।

कुछ अन्य स्वादिष्ट रेसीपीज/पोस्ट

सामग्री

  • आलू:- ½ kg
  • लोई के लिए:-
  • आटा:-½ kg
  • घी या तेल:- 50 ml (मिली.)
  • अजवाइन:- 5 ग्राम
  • नमक
  • पानी
  • तेल :- डीप फ्राई के लिए
  • तड़के के लिए:-
  • घी:- 50 ml (मिली.)
  • जीरा:- 5 ग्राम
  • हल्दी:- 5 ग्राम
  • लाल मिर्च:- 3 ग्राम
  • हरी मिर्च:- 10 ग्राम
  • अदरक:- 10 ग्राम
  • लहसुन:- 10 ग्राम
  • नींबू:- 1
  • धनिये की पत्ती:- 10 ग्राम
  • नमक
  • हरी मटर:- 100 ग्राम
  • चाट मसाला पाउडर:-10 ग्राम
  • सौंफ:- 5 ग्राम
  • गरम मसाला:- 5 ग्राम
  • काजू:- 25 ग्राम

आलू समोसा बनाने की विधि

1. सबसे पहले आलू को उबालकर छिल लें तथा मैश कर लें। फिर अलग से हरे धनिये, लहसुन, अदरक और हरी मिर्च को काट कर रख लें।

2. दी गई सभी सामग्री को लोई बनाने के लिए मिला लें, इसमें पानी को छोड़कर और अच्छे से रब करें।

थोड़ा सा पानी छिड़कें और हार्ड गूंथ लें।         

3. इसके बाद कुछ मिनट या समय के लिए अलग रख देंगे। अपने अनुसार समोसे के आकार को देखकर लोई को छोटे-छोटे भागों में बांट लें।

4. पैन लें उसमें तेल या घी गर्म करें और उसमे जीरा भुन लेंगे। साथ में इसके बाद लहसुन डालकर फ्राई करेंगे। इसमें बाकी बची हुई सामग्री को मिलाकर कुछ मिनट के लिए भुनें। इस मिश्रण को आलूओं में मिला दें।    

5. लोई के भागों को दो सेंटी गोल बेलकर और उसको काटकर आधा गोल बना लेंगे।   

6. अब हमने आधी गोल बेली गई लोई के किनारों पर पानी लगाना हैं। और इसे हाथ में पकड़ लेंगे. ताकि दोनों के किनरों को मिलाकर इसे त्रिकोण आकार बना लेंगे.       

7. इसमें बीच के स्पेस को मिश्रण से भरेंगे और ऊपर के भाग को सील कर देंगे।

8. अब तेल (गर्म) में गोल्डन ब्राउन होने तक डीप फ्राई करेंगे।

9. इसे इमली की चटनी या पुदीने की चटनी के साथ सर्व करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *